विमर्श के इस मंच पर आप सभी का स्वागत है। यह आपका अपना मंच है। हम यहाँ पर विमर्श की बातें करेंगे। एक ओर हैं तथ्य और एक ओर है आरोपित विमर्श।
इस ब्लॉग पर तथ्यों और आरोपित विमर्श और सत्य पर संवाद होगा। आप भी चाहें तो आप अपनी रचनाएं हमें भेज सकते हैं। विमर्श के इस दौर में हम देखते हैं कि तथ्य कुछ और हैं जबकि विमर्श कुछ और ही बन गया है। जो हमारा इतिहास और परम्पराएं नहीं थीं, उन्हें हम पर आरोपित कर दिया गया।
बहुत कारक ऐसे थे, कि हमारे एक विशाल और महत्वपूर्ण वर्ग ने उन आरोपित विमर्शों को मात्र स्वीकारा ही नहीं, अपितु आत्महीनता से ग्रसित होकर पूरे समाज पर आरोपित करने का भी कुकृत्य किया। हम यहाँ पर इतिहास और विमर्श, कला और विमर्श, साहित्य और विमर्श सहित जेनसाइड पर भी संवाद करेंगे।
तो आइए आपका स्वागत है, विमर्श की इस दुनिया में!
